Homeरूटीन खबरदुर्गापूजा को लेकर अग्निशमन सेवा का जागरूकता अभियान

दुर्गापूजा को लेकर अग्निशमन सेवा का जागरूकता अभियान

दरभंगा: दुर्गापूजा के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अग्निशमन सेवा द्वारा पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल आयोजित कर तथा पम्पलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के तहत पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं को अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित विद्युत सजावट, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा आपातकालीन निकास मार्ग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा ने सभी पूजा समितियों एवं नागरिकों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा सुरक्षित दुर्गापूजा सुनिश्चित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments