Homeरूटीन खबरजिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...

जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित, आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर दिया गया जोर

दरभंगा : जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में सहयोग शिविर पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर पोर्टल पर लंबित आवेदनों की विभागवार एवं पदाधिकारीवार समीक्षा करते हुए आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर लंबित सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करें तथा नियमानुसार उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में सहायक समाहर्ता  कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त  स्वप्निल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments