दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड स्थित विकसित भारत जी राम जी कार्यालय में ताला तोड़कर मोटर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कार्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी ने बहेड़ी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
आवेदन के अनुसार, 20 एवं 21 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय के पिछले हिस्से में लगे ग्रिल का ताला तोड़ दिया। इसके बाद पानी वाले मोटर को पाइप सहित काटकर चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह सफाईकर्मी द्वारा कार्यालय खोले जाने के दौरान घटना की जानकारी मिली।
घटना के बाद कार्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी ने बहेड़ी थानाध्यक्ष से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। आवेदन की प्रतिलिपि दरभंगा के उप विकास आयुक्त को भी सूचनार्थ भेजी गई है।


