Homeरूटीन खबरलोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण

समस्तीपुर: लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों, सिद्धांतों तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, जनकल्याण एवं जनभागीदारी के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है।

माल्यार्पण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, नगर आयुक्त गौतम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर राकेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, सामान्य शाखा प्रभारी अंजली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments