Homeरूटीन खबरमसाला कारोबारी हत्याकांड में 25 हजार का इनामी साधु यादव गिरफ्तार

मसाला कारोबारी हत्याकांड में 25 हजार का इनामी साधु यादव गिरफ्तार

पटना: मुसल्लहपुर हाट में मसाला कारोबारी पिंटू कुमार उर्फ पिंटू साधना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और पीरबहोर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 अक्टूबर को 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी साधु यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका और अन्य आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मालूम हो कि 14 मई 2026 की रात मुसल्लहपुर हाट में ब्लैकआउट के दौरान अपराधियों ने मसाला कारोबारी पिंटू कुमार उर्फ पिंटू साधना को गोली मार दी थी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस की जांच में साधु यादव की संलिप्तता सामने आने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार संयुक्त कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया।

कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

गिरफ्तार साधु यादव पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पीरबहोर, सुल्तानगंज और उत्पाद थाना समेत विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह शराब के कारोबार समेत अन्य मामलों में भी वांछित बताया जा रहा है।

साधु यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपितों की भूमिका, वारदात के पीछे के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments